नई दिल्ली। दिल्ली के कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि रिश्वत लेने या भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिन दो अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, वही कार्रवाई सभी दोषियों पर लागू होगी। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में अब भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, चोरी और लूट नहीं चलेगी। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मंत्री परिषद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में अहम निर्णय लिया है। दिल्ली विधानसभा का सत्र 5 जनवरी से चार दिनों के लिए आयोजित होगा। विधानसभा सत्र में सरकार की ओर से महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रदूषण के मुद्दे पर विस्तृत और खुली चर्चा की जाएगी। पर्यावरण औरप्रदूषण पर सरकार स्वयं प्रस्ताव लेकर आएगी। कहा कि पिछले 20 वर्षों की स्थिति और वैज्ञानिक रिपोर्टें सदन में रखी जाएंगी। प्रदूषण से जुड़ी कमियों और भविष्य की कार्ययोजना पर खुली चर्चा होगी।
रिश्वत लेने या भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : कपिल मिश्रा




