मुंबई। सोमवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोच्चि से आए एअर इंडिया के विमान AI2744 के लैंडिंग के दौरान भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन हो गई, जिससे वह 16-17 मीटर दूर घास पर चला गया। हादसे में विमान के दाहिने इंजन, एक पंख और तीन टायर क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे। मेन रनवे 09/27 बंद होने से उड़ानें प्रभावित हुईं, हालांकि दूसरा रनवे 14/32 शुरू कर दिया गया। DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची, दोनों पायलटों को हटाया गया, और मुंबई में रातभर की बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।
मुंबई में भारी बारिश: एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, कोई हताहत नहीं




