महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, बाइक से बांधकर घुमाया

Must read

दाहोद। गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहित महिला को गांव के ही 15 लोगों ने अमानवीय यातनाएं दीं। महिला पर गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उसे अर्धनग्न कर पिटाई की और उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना 28 जनवरी की है। पीडि़त महिला गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर मौजूद थी। इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस 15 लोगों की भीड़ ने घर पर धावा बोल दिया। महिला को पीटते हुए घर के बाहर लाए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल महिला को यातना देने वाली 15 लोगों की भीड़ में 5 महिलाएं भी थीं। आरोपी महिलाएं पीडि़त को पकड़े थीं और डंडे से पीट रही थीं। पीडि़त महिला उनसे गुहार लगाती रहती है, लेकिन आरोपी महिलाएं उसे गालियां देते हुए पीटती रहती हैं। भीड़ महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाती रही। कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article