मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज तीसरे दिन भी सुनवाई हो रही है। अदालत ने आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे को आजाद मैदान पर सुबह तक रुकने की अनुमति दी, जबकि मंगलवार को उन्होंने पांच दिवसीय भूख हड़ताल खत्म कर दी थी। जरांगे ने दावा किया कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं और आदेश जारी होते ही वह मुंबई छोड़ देंगे। उधर मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मृतक प्रदर्शनकारियों के परिजनों को एक हफ्ते में मुआवजा और नौकरी देने का आश्वासन दिया। कोर्ट ने जरांगे को चेतावनी भी दी कि यदि तय समय तक मैदान खाली नहीं किया गया तो अवमानना और जुर्माने की कार्रवाई होगी।
मराठा आरक्षण पर तीसरे दिन भी हाईकोर्ट में सुनवाई, जरांगे को मिली मोहलत




