भारत–पाकिस्तान एशिया कप मैच पर बवाल

Must read

नई दिल्ली। एशिया कप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने आ रही हैं। कानपुर की शहीद पत्नी ऐशन्या ने मैच का बायकॉट करने की अपील की है, जबकि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्लबों व रेस्टोरेंट्स को मैच न दिखाने की चेतावनी दी है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसे देशभक्ति का मजाक बताया। FWICE ने पीएम मोदी से प्रसारण रोकने की मांग की है। लखनऊ विश्वविद्यालय और दिल्ली में पुतले फूंके गए, वहीं कश्मीरी छात्र संघ ने शांति बनाए रखने की सलाह दी। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article