भारत खरीदेगा 10 हजार करोड़ की S-400 मिसाइलें, रूस से नई डील की तैयारी

Must read

नई दिल्ली। भारत अपने मौजूदा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत करने के लिए रूस से 10,000 करोड़ रुपए की मिसाइलें खरीदने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय इस प्रस्ताव को 23 अक्टूबर को होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की बैठक में मंजूरी दे सकता है। दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान नई डील पर बातचीत हो सकती है। अब तक भारत को 5 में से 3 S-400 सिस्टम मिल चुके हैं, जबकि चौथा रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण लंबित है। यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर मार गिराने में सक्षम है और भारतीय वायुसेना के लिए गेम चेंजर साबित हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article