उत्तरकाशी। जिले के हर्षिल और धराली में 5 अगस्त को बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी, जिससे धराली गांव 34 सेकेंड में मलबे में दब गया। सेना एडवांस पेनिट्रेटिंग रडार से बिना खुदाई मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है, जो जमीन के नीचे 20-30 फीट तक शव या जीवित लोगों का पता लगा सकता है। अब तक 5 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से 150 लोग लापता हैं।




