रिपोर्टर इमरान खान की रिपोर्ट
चुनार। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के के देश के प्रति योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। श्री वाजपेई के जनशताब्दी समारोह का कार्यक्रम देश भर में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में मिर्जापुर के चुनार ब्लॉक के नारायणपुर सभागार में उनकी यादें ताजा की गई। समारोह की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर चुनार क्षेत्र के विधायक अनुराग सिंह पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तो एक के बाद एक तमाम गणमान्य लोगों ने श्री अटल बिहारी वाजपेई के समाज के प्रति योगदान और देश के लिए किए गए कार्यों की झड़ी लगा दी। सब मिलकर एक बात प्रमुखता से सामने आई की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बहुमूल्य योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम का आयोजन कल यानी 27 दिसंबर को चुनार ब्लॉक के नारायणपुर सभागार में रखा गया था। श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में चुनार के विधायक अनुराग सिंह पटेल ने द्वीप जलाकर अटल जी को नमन किया। इस मौके पर प्रवासी धर्मवीर तिवारी,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा पटेल, डीसीएफ अध्यक्ष विजय वर्मा के अलावा कई गणमान्य लोगों ने अटल जी की यादें ताजा की।
जनशताब्दी में गरीब और दिव्यांग लोगों के लिए विशेष रूप से इंतजाम किया गया था। इस कड़ाके की ठंडक से बचने के लिए उन्हें कंबल वगैरह वितरित किए गए और साथ ही यह संकल्प लिया गया कि इस तरह के ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जाए ताकि ठंड से बेवजह कोई दिव्यांग या गरीब परेशान ना हो। दिव्यांगों को कंबल वितरण के दौरान स्थानीय तहसीलदार भी मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति दिव्यांगों को विधायक अनुराग सिंह पटेल ने कमल देकर किया। गौरतलब है कि इस दौरान चुनाव क्षेत्र के तमाम लोगों के साथ कई सभासद व भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें मंडल अध्यक्ष मंगरु साहनी, समाजसेवी संजय सोनकर महामंत्री अभिलाष राय,आलोक श्रीवास्तव, सभासद किशन कुमार मोदनवाल ज्योति, सभासद मदन कुमार,विजय बहादुर सिंह,संतोष पटेल पूर्व सभासद उस्मानपुर, प्रमोद कुमार शर्मा,अविनाश गुप्ता आदि लोग शामिल है।







