जैसलमेर। DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जांच में पाया गया कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भारतीय सेना और DRDO वैज्ञानिकों की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। महेंद्र 7 साल से चांधन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित गेस्ट हाउस में कार्यरत था। सीमावर्ती राजस्थान में जासूसी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, और मार्च से अब तक पांच आरोपियों को विभिन्न इलाकों से पकड़ा जा चुका है।
पाक हैंडलर को खुफिया जानकारी देने के आरोप में DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार




