अमृतसर। पुलिस ने पाकिस्तान से हो रही अवैध हथियार तस्करी के दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपी पाक तस्करों के संपर्क में थे और खेमकरण बॉर्डर से हथियार मंगवा रहे थे, जिनका इस्तेमाल गैंगवार और इलाके की शांति भंग करने के लिए होना था। पकड़े गए आरोपियों में सिकंदरजीत सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ बब्बी, जर्नेल सिंह और एक किशोर शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 7 पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामला गेट हकीमा और बी-डिवीजन थाने में दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
पाकिस्तान से हथियार तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, चार गिरफ्तार




