पंजाब। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके चलते सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। सतलुज, घग्गर और रावी नदी के उफान से हालात गंभीर बने हुए हैं, 1655 से अधिक गांव डूब चुके हैं और अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है। 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, जबकि हजारों को सुरक्षित निकाला गया है। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं और CM ने कैबिनेट बैठक बुलाकर हालात पर चर्चा की है।
पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, सभी 23 जिले आपदा प्रभावित घोषित




