पुणे। नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम ब्रेक फेल ट्रक ने 20 से ज्यादा वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक और एक कार में आग लग गई। कार में सवार 5 लोग जलकर मर गए, जबकि ट्रक ड्राइवर सहित कुल 9 लोगों की मौत हुई और करीब 20 लोग घायल हुए। टक्कर के बाद कार कंटेनर के बीच फंसकर चंद सेकेंड में आग की लपटों में घिर गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। CM देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की।
नवले ब्रिज पर भीषण हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में कई जाने गईं




