नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 1083 पहुंच गए हैं, जिनमें केरल में सबसे ज्यादा 430 मरीज हैं। कर्नाटक, गुजरात, बिहार, हरियाणा और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भी नए मामले मिले हैं। यूपी के फिरोजाबाद में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत हुई, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कुल 12 मौतें हो चुकी हैं। भारत में कोविड के 4 नए वैरिएंट (LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1) मिले हैं, जिनमें JN.1 सबसे आम और तेजी से फैलने वाला है, जो इम्यूनिटी पर भी असर डालता है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर खास निगरानी की जा रही है। WHO ने इन वैरिएंट्स को फिलहाल चिंताजनक नहीं माना, लेकिन सतर्कता जरूरी बताई है।
देश में कोरोना फिर सक्रिय: नए वैरिएंट मिले, केस और मौतें बढ़ीं




