देशभक्त लेकिन राजनीति से दूर! भारतीय युवाओं की सोच पर रिपोर्ट जारी

Must read

नई दिल्ली। भारत के युवाओं में देशभक्ति की भावना गहरी है, लेकिन वे राजनीतिक दलों और नेताओं पर अधिक भरोसा नहीं करते। वॉयस फॉर इन्क्लूजन, बिलॉन्गिंग, एंड एम्पावरमेंट (VIBE) और प्रोजेक्ट पोटेंशियल की रिपोर्ट के अनुसार, 81% युवा खुद को पहले भारतीय मानते हैं, हालांकि 31% अपनी व्यक्तिगत पहचान को अधिक महत्व देते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान न करने का कारण 43% युवाओं ने घर से दूर होना बताया, जबकि 18% ने राजनीतिक दलों पर अविश्वास जताया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि भारतीय युवा धीरे-धीरे राजनीति से दूर हो रहे हैं। देश में 29% युवा राजनीति से पूरी तरह कटे हुए हैं, 26% बिना किसी दल से जुड़े राजनीतिक चर्चाओं में हिस्सा लेते हैं, जबकि केवल 11% किसी राजनीतिक दल के सदस्य हैं। यह रिपोर्ट 4,972 युवाओं पर किए गए जून-अगस्त 2024 के सर्वे के आधार पर तैयार की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article