दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार 26 अगस्त को 12 वे हरितालिका तीज महोत्सव का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अशोक ठाकुर (अखिल भाजपा सेल्स प्रभारी), सुरेंद्र थापा डीसीएम नेपाल एम्बेसी, समाजसेवी अजय बंसल, कंचन गुरुंग और हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण श्रेष्ठ मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट ने किया।दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में ट्रस्ट द्वारा अशोक ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा द्वारा निरंकार थापा को नेपाली साहित्य पुरस्कार गद्य-2025, रेवती रमन तिमसिना को नेपाली साहित्य पुरस्कार कविता-2025 और प्रदीप रसाईली को नेपाली साहित्य पुरस्कार पत्रकारिता-2025 से सम्मानित किया गया। गोरखा गौरव किरण रसाईली को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि गोरखा समाज के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी सुशांत बस्नेत, अस्मिता राय और श्रीमती धन कुमारी छेत्री को उनकी समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर में रहने वाले भारी तादाद में नेपाली भाषी लोगों ने भाग लिया। स्टेडियम के अंदर मौजूद दर्शकों की संख्या से तीन-चार गुना ज़्यादा दर्शक, जिन्हें अंदर जगह नहीं मिल पाई, बाहर नेपाली पंचे पर नाच रहे थे। हरितालिका तीज उत्सव में नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार राजन कार्की, रीना केसी, विक्रम खत्री और विभिन्न स्थानीय कलाकारों ने नेपाली गीत और कई नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विधायक संजय गोयल ने कलाकारों को सम्मानित भी किया। दर्शक तीज के उत्सव में खुशी से झूम रहे थे।कार्यक्रम का आयोजन प्रेम क्षेत्री, महासचिव अनीता छेत्री, कार्यकारी अध्यक्ष शिबलाल गनवाली, महिला समिति अध्यक्ष अनीता ज्ञवली और हाम्रो स्वाभिमान की सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। मंच का सुंदर संचालन डॉ. युवराज भट्टराई ने किया।
दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में भव्य हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन




