दिल्ली। देशभर में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। मुंबई में शुक्रवार रात से लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया और विक्रोली में भूस्खलन से 2 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के हुमायूं के मकबरे में एक कमरे की छत गिरने से 6 लोगों की जान गई, जबकि यमुना का जलस्तर चेतावनी सीमा से ऊपर पहुंच गया। बिहार में गंगा-कोसी के बढ़ते जलस्तर से 6 लाख लोग प्रभावित हैं और फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोल दिए गए। उधर, मौसम विभाग ने गोवा में रेड अलर्ट और MP-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है।
तेज बारिश-भूस्खलन से हाहाकार, दिल्ली में छत गिरने से 6 की मौत, बिहार में बाढ़ का कहर




