टेकऑफ के 2 मिनट बाद बंद हुए दोनों इंजन, फ्लाइट क्रैश में 270 की मौत

Must read

अहमदाबाद। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के महज दो मिनट बाद मेडिकल हॉस्टल से टकरा गई, जिसमें 270 लोगों की मौत हो गई। हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे और फ्यूल कटऑफ स्विच एक-एक कर रन से कटऑफ में बदल गए। कॉकपिट में पायलटों के बीच इस पर हैरानी भरी बातचीत भी रिकॉर्ड हुई। पायलटों ने इंजन चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और विमान 32 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौसम साफ था, फ्यूल और बर्ड हिटिंग जैसी कोई दिक्कत नहीं थी। दोनों पायलट अनुभवी और फिट थे। हादसे के वक्त रैम एयर टर्बाइन (RAT) एक्टिव हो गया था। विमान पहले पेड़, फिर चिमनी और अंत में इमारत से टकराया। AAIB की रिपोर्ट में फिलहाल बोइंग या GE को कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article