नई दिल्ली। कफ सिरप से बच्चों की मौत के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक में 19 दवा कंपनियों की जांच का फैसला लिया गया। तमिलनाडु में बनी कोल्ड्रिफ सिरप में 48% जहरीला रसायन पाया गया, जिससे मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। अब यह सिरप एमपी, केरल और तमिलनाडु में बैन कर दिया गया है। केंद्र ने राज्यों को दवा निर्माण के नियमों का सख्ती से पालन करवाने और दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने की सलाह दी है।
कफ सिरप से बच्चों की मौत पर सख्त केंद्र, 19 कंपनियों की जांच शुरू




