जम्मू-कश्मीर। कठुआ जिले के मथरे चक गांव में रविवार सुबह बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पास के जोद गांव में भी तेज बारिश से मकान ढह गए और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रदेश में 17-19 अगस्त तक भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हिमाचल समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं, भूस्खलन और हादसों से जनजीवन प्रभावित है। वहीं हिमाचल के मंडी में फ्लैश फ्लड और कर्नाटक के साकलेशपुर में लैंडस्लाइड से हाईवे जाम हो गया।
कठुआ में बादल फटा, कई घर ढहे; देशभर में बाढ़-बारिश से हालात बिगड़े




