श्रीनगर। एयरपोर्ट पर 26 जुलाई को एक्स्ट्रा लगेज के विवाद में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर बुरी तरह हमला कर दिया। मारपीट में एक कर्मचारी की रीढ़ और दूसरे का जबड़ा टूट गया, जबकि अन्य दो को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने बेहोश कर्मचारी को भी लगातार लातें मारीं। एयरलाइन ने उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को शिकायत भेजी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, सेना ने जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है।
एक्स्ट्रा लगेज पर विवाद में आर्मी अफसर ने स्पाइसजेट स्टाफ को पीटा, चार घायल




