अहमदाबाद। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को उड़ान भरते ही बीजे मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकराकर क्रैश हो गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार जीवित बचे। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा डीएनए टेस्ट किए जाएंगे।
एअर इंडिया प्लेन क्रैश: 241 की मौत, सिर्फ एक यात्री बचा




