सोशल मीडिया से 15 लाख रुपए की ठगी

Must read

फरीदाबाद। फेसबुक के जरिए अधिक रुपये कमाने का लालच देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपितों ने पीड़ित को आनलाइन गेमिंग में निवेश का झांया दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। एनआइटी एक में रहने वाले विकास ने बताया कि उनकी फेसबुक के जरिए एक युवती से बात हुई। युवती ने आनलाइन गेमिंग के जरिए रुपये कमाने की बात कही। युवती ने विकास को कहा कि उनको गेम में थोड़ा बहुत निवेश करना होगा। विकास और आरोपित की करीब तीन से चार दिन बात हुई।पीड़ित आरोपितों की बातों में आ गया। उसने पांच बार में युवती के बताए गए खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब विकास से युवती से निवेश किए गए रुपये पर लाभ देने के लिए कहा हो तो उसने और रुपये निवेश करने के लिए कहा। जिससे विकास को ठगी का अहसास हो गया। जिसके बाद उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article