एसएमई आईपीओ घोटाला : आयकर विभाग की टीम ने 20 जगहों पर छापेमारी की

Must read

नोएडा। छोटी-छाेटी कंपनियों के आईपीओ में आम निवेशक को अधिक मुनाफे का सपना दिखा भारी-भरकम निवेश कराने और आईपीओ खुलने के बाद निवेशकों को नुकसान कराने के पीछे कुछ लोग ने आईपीओ को लूट का औज़ार बना दिया है। एसएमई आईपीओ कंपनियों पर आयकर विभाग ने सीधा प्रहार किया है। इसके तहत कार्पोरेट कैपिटल वेंचर (सीसीवी) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक कुलभूषण पराशर समेत उनकी तमाम कंपनियों पर एक साथ 20 जगह पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है। दो दिनों से आयकर विभाग नोएडा की जांच शाखा ने प्रधान आयकर निदेशक(जांच), कानपुर के नेतृत्व में दिल्ली आधारित मर्चेंट बैंकर कुलभूषण पराशर और उनसे जुड़े लगभग 20 प्रतिष्ठानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई छेड़ रखी है। यह कार्रवाई देश के तीन से अधिक शहरों नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, मुबंई में फैले ठिकानों पर की जा रही है, जिसमें विभाग की 20 से ज्यादा टीमें और 200 से अधिक अधिकारी तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में एसएमई आईपीओ से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं, नियमों की खुली धज्जियां और मासूम निवेशकों के साथ सुनियोजित धोखाधड़ी के ठोस सबूत हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि खासतौर पर छोटी और मझोली कंपनियों के आईपीओ में बढ़ती मध्यम वर्गीय भागीदारी को निशाना बनाया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि आईपीओ लाने से पहले ही कंपनियां अपने रिश्तेदारों, करीबी संपर्कों और यहां तक कि घरेलू नौकरों के नाम पर बिना किसी वास्तविक भुगतान के शेयर अलाट कर देती थीं। इसके बाद उन्हीं शेयरों को योजनाबद्ध तरीके से रूट कर असली लाभार्थियों के नाम कर दिया जाता था। इस कृत्रिम मांग और कीमतों के खेल में आम निवेशक फंसता गया और कुछ लोग करोड़ों का अवैध मुनाफा समेटते रहे। यही नहीं, इस पूरे नेटवर्क के तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से लेकर दुबई तक फैले हवाला लेन-देन से जुड़े पाए गए हैं, जिनसे संबंधित अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।पराशर और उससे जुड़े अन्य ठिकानों से बेनामी संपत्तियों और अघोषित आय से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article