अवैध शराब की तलाशी के दौरान पुलिस को मिली नोटों से भरी अलमारी

Must read

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने जब छापेमारी की, तो नोटों से भरी अलमारी देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। अलमारी में नोटों की इतनी सारी गड्डिया थीं कि गिनते-गिनते पुलिस की भी सांसें फूल गईं और आखिर में पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन बुलानी पड़ी। यह मामला पुणे के कोंढवा स्थित काकड़े वस्ती का है। मामला सामने आने के बाद इनकम टैक्स विभाग भी अलर्ट हो गया है। पुलिस ने यहां से 2 लाख की शराब के अलावा 1.41 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। दरअसल कोंढवा पुलिस को मुखबिरी के आधार पर पता चला कि काकड़े वस्ती में एक घर पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की, तो घर से व्हिस्की, रम समेत 70 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, जब छानबीत करते हुए पुलिस घर के बेडरूम में पहुंची, तो तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ अलमारी लगी। इस अलमारी के सभी खानों में नोटों की गड्डियां रखी थीं, जिसे देखकर पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। जब पुलिस ने नोट गिनने शुरू किए, तो कीमत लाखों में पहुंच गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत 3 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है। आरोपियों की पहचान अमर कौर, दिलदार सिंह और देवश्री जुन्नी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को अवैध शराब के काले धंधे का पूरा नेटवर्क पता लगाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि पुलिस ने ड्रग्स और नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया है। इससे पहले पुणे पुलिस ने 3.45 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article