दिल्ली। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में नीरज के परिवार और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहीं। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज 2016 में नायब सूबेदार के रूप में सेना में भर्ती हुए थे और 2022 में सूबेदार मेजर बने। टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में मेडल जीत चुके नीरज को देश के शीर्ष खेल सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल




