फरीदाबाद। 19 वर्षीय बीकॉम छात्र राहुल ने AI से बनाई गई फेक अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोपियों ने उसके फोन को हैक कर राहुल और उसकी बहनों की फर्जी वीडियो बनाकर 20 हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। तनाव में आकर राहुल ने सल्फास खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




