पलवल। मुंडकटी थाना अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से खींचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मुंडकटी थाने पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, छह फरवरी की रात करीब 11 बजे नाबालिग घर से शौच जाने के लिए बाहर निकली थी। तभी तीन युवक अमृत, संदीप और दक्ष घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने पीड़िता का मुंह दबाकर उसे दीवार से ऊपर खींच लिया और बाहर खड़ी कार में जबरन डाल दिया। कार में अमृत ने दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं, संदीप और दक्ष बाहर खड़े रहे। करीब 15-20 मिनट बाद आरोपितों ने पीड़िता को वापस घर की दीवार से फेंक दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत अपनी मां को घटना बताई और अगले दिन सात फरवरी को थाने में शिकायत दी। मुंडकटी थाना पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाबालिग लड़की को घर से खींचकर कार में किया दुष्कर्म




