ग्रेटर नोएडा। दिवाली की रात बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सिटी, निराला एस्टेट, फ्यूजन होम्स और स्प्रिंग मेडोज सहित पांच सोसाइटियों में फ्लैटों की बालकनी में आग लग गई। सभी घटनाओं में आग पटाखों से लगी थी, लेकिन दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति जल्द काबू में आ गई। किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।




