गाजियाबाद। विजयनगर इलाके में IPEM कॉलेज कट के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें तीन नाबालिग—आर्यन, भावुक और मयंक—की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बाइक करीब 100 की स्पीड पर थी और ट्रक के पीछे घुसते ही हादसा इतना भीषण था कि तीनों बच्चे सड़क पर ही लहूलुहान पड़े रह गए। पुलिस ने शवों को एमएमजी अस्पताल भेजा, ट्रक जब्त कर लिया है और परिवार की तहरीर के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




