चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में लग गई भीषण आग

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के शास्त्री नगर सी ब्लॉक में सोमवार देर रात कारोबारी के घर के बाहर चार्जिंग पर लगी एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब पंद्रह मिनट बाद घर में लगे विंडो एसी में भी हल्के धमाके के साथ आग लग गई।  वहीं, घटना के समय घर पर मौजूद छह लोगों ने भागकर जान बचाई। परिवार में गिरीश कुमार, उनकी पत्नी गीता दत्त, बेटा हर्षित गुप्ता, बहू सलोनी अग्रवाल, बेटा सहर्ष और बहन प्राची गर्ग मौजूद थे। घटना के समय सभी लोग सो रहे थे, तभी चार्जिंग प्वाइंट से सटे कमरे की खिड़की का शीशा आग की तपिश से चटकने की आवाज आई, जिससे गिरीश कुमार की नींद खुल गई। उधर, बाहर पड़ोसी शोर मचा रहे थे और कार से लपटें उठती दिखाई दे रही थीं। परिजनों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इलेक्ट्रिक कार में आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एक फायर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।कार करीब एक साल पुरानी बताई जा रही है। गिरीश कुमार और उनके बेटे हर्षित कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में ट्रेडिंग का काम करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article