चलती कार में अचानक भड़की आग, CNG सिलेंडर फटा, तीन लोग बाल-बाल बचे

Must read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। अजनारा गोल चक्कर के पास हुई इस घटना में कार सवार तीन लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को घेर लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया गया कि बुलंदशहर निवासी देवेंद्र अपने दो साथियों के साथ अट्टा फतेहपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस गए थे। देर रात लौटते समय अजनारा गोल चक्कर के पास कार से अचानक धुआं उठने लगा। खतरे को भांपते हुए तीनों तुरंत कार से बाहर निकल आए। इसके कुछ ही पलों बाद कार में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कार में लगा CNG सिलेंडर भी फट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्य से हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दनकौर कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article