हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार बस पलटी, 11 यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

Must read

गाजियाबाद। गुरुवार तड़के हापुड़ रोड पर हल्द्वानी से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस सर्विस रोड पर पलट गई। बस हाईवे पर चढ़ने ही वाली थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकराकर उलट गया।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकाला। बस में 24 लोग सवार थे, जिनमें से 11 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बस अचानक तिरछी होकर पलट गई थी, जिससे कई यात्रियों को सिर व हाथ में चोटें आईं। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article