हाईवे पर दौड़ती BMW अचानक बनी आग का गोला, ड्राइवर कूदकर बचा

Must read

नोएडा। फेस-2 थाना क्षेत्र में पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास एक BMW कार चलते-चलते आग की लपटों में घिर गई। दिल्ली के लाजपत नगर निवासी नरेश कौशल कार चला रहे थे। बोनट से धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत गाड़ी रोक दी और कूदकर सुरक्षित जगह चले गए। कुछ ही सेकंड में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

आग इतनी तेज थी कि करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और धुआं कई सौ मीटर दूर तक नजर आ रहा था। नरेश ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक BMW 730 LD पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में क्रेन से कार को किनारे हटाया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी माना जा रहा है। जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article