गाजियाबाद। मोदीनगर के शेरपुर सौदा मार्ग पर फफराना ईंट भट्टे के पास मंगलवार सुबह शव मिला। शव की शिनाख्त निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सौंदा के विपिन के रूप में हुई। विपिन एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय थे। शव से कुछ ही दूरी पर क्षतिग्रस्त हालत में उसकी बाइक मिली है। युवक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर स्वजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। मामले में निवाड़ी और मोदीनगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को हादसा मान रही है।




