सजा काटकर जेल से लौटे युवक ने पंखे से लटककर जान दी

Must read

मुरादनगर। दहेज हत्या के मामले में साढ़े आठ साल सजा काटकर जले से लौटे थाना क्षेत्र के धैदा गांव निवासी 31 वर्षीय पंकज कुमार ने रविवार अपराहन पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पंकज डेढ़ माह पहले ही जेल से लौटा था। परिजनों ने बताया कि पंकज तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मोनू और सोनू दो छोटे भाई है। परिवार मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार पंकज की शादी हापुड़ निवासी आरती के साथ 2012 में हुई थी। दंपती का एक पुत्र मयंक है। साल 2016 में आरती की मौत हो गई थी। आरती के परिजनों ने पंकज पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने जहर देकर आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरती के परिजन मयंक को अपने साथ ले गए थे। साल 2019 में पकंज को सजा हुई। पंकज 2016 से जेल में बंद था। पंकज बीते 24 दिसंबर को लगभग साढ़े आठ साल बाद जेल से आया था। ग्रामीणों के अनुसार पंकज पुत्र मयंक लगभग 11 साल को हो गया है। जेल जाने के बाद उसने अपने पुत्र मंयक का चेहरा भी नहीं देखा था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। पंकज मयंक को अपने साथ रखना चाहता था। ग्रामीणों से कहता था कि मयंक को मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद दोनों में से किसी का भी प्यार नहीं मिला। अब वह मंयक को साथ रखकर पिता के साथ साथ मां का प्यार भी देगा। इसके लिए वह रिश्तेदारों के माध्मम से ससुराल मे संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। मगर दहेज हत्या जैसे कलंक के कारण वह साहस नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने पंकज का शव पंखे से उतार लिया था। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पंकज दहेज हत्या के मामले में करीब साढ़े आठ साल की सजा काटकर बीते 24 दिसंबर को जेल से आया था। एसीपी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article