गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार काॅलोनी में पड़ोस में रहने वाले युवक की हत्या कर उसकी लाश को अपने घर के कमरे में गड्ढा करके गाड़ दिया। हत्यारोपी और मृतक दोनों पहले साथ में पीवीसी पैनल लगाने और इंटीरियर का काम करते थे। लेकिन काफी समय से अलग-अलग काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि वे लोग दीपक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच अंकित के भाई अर्जुन ने पुलिस को सूचना दी कि अंकित के कमरे में मिट्टी बाहर निकली हुई है। वहां भाई ने गड्ढा खोदकर कुछ गाड़ा है। इस पर पुलिस ने खोदाई कराई तो दीपक का शव मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




