रिहायशी इलाके में चल रहा था नकली दवाओं का खेल, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा

Must read

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां नकली स्किन केयर और अन्य दवाएं तैयार की जा रही थीं। रिहायशी इलाके में स्थित इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार दवाइयां, दवा बनाने के उपकरण, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।

यह फैक्ट्री करीब 400 गज के एक मकान में संचालित की जा रही थी, जहां दिन के बजाय रात में काम होता था ताकि किसी को शक न हो। मकान मालिक शौकत अली बताया जा रहा है, जो फिलहाल परिवार सहित फरार है। कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली के सदर बाजार से भी गिरफ्तार किया है, जबकि फैक्ट्री से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक दवाओं का सप्लायर है।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री का संचालन गौरव भगत कर रहा था, जिसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। मौके से बरामद नकली दवाओं की सप्लाई यूपी, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में की जा रही थी। जिस मकान में यह अवैध गतिविधि चल रही थी, उसे सील कर दिया गया है।

सुबह करीब छह बजे औषधि विभाग, जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मीरपुर हिंदू गांव में छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां काम कर रहे कर्मचारी भागने लगे, लेकिन दो को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गत्तों में छिपाकर रखी गई बड़ी संख्या में नकली दवाएं मिलीं, जबकि कुछ दवाएं निर्माण की प्रक्रिया में थीं। सभी सामग्री जब्त कर जांच के लिए भेज दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अवैध फैक्ट्री सितंबर महीने से संचालित हो रही थी। गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद दवाओं के सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं ताकि उनकी गुणवत्ता और ब्रांड की पुष्टि की जा सके। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article