फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी की त्यागी मार्केट में चोरों ने ताला तोड़कर एक घर से करीब 7 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घरवाले पूजा के लिए मंदिर गए थे और लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। पीड़िता प्रतिमा चौहान ने बताया कि वह नए घर की खरीद के लिए पैसे जमा कर रही थीं। शिकायत के बाद डबुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




