नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Must read

हापुड़। हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।जानकारी के अनुसार थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से घर के पास किराये पर रहने वाला तीन बच्चो का बाप आदिल आये दिन छेड़खानी करता था। आरोप है कि शुक्रवार कीसुबह जब दसवी की छात्रा घर में पढ़ाई कर रही थी तब आदिल घर में घुस आया और नाबालिक को बहला फुसलाकर कर अपने घर के पास निर्माणाधीन माकन में ले गया । इस दौरान पीडिता को घर में न देख पिता ने आस पास उसकी तलाश शुरू की। तब जाकर पीडिता बदहवासी की हालत में बेहोश मिली। होश में आने पर पीड़िता ने आपनी आप बीती स्वजन को बताई । जिसके बाद धौलाना पुलिस ने देर रात आरोपित आदिल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार देर रात 2 बजे के करीब पुलिस को को सूचना मिली कि आरोपित आदिल पीपलेड़ा से भूडगढ़ी जाने वाले रास्ते पर छुपा हुआ है और कही भागने की फिराक में है पुलिस की घेराबंदी होने पर आदिल ने भागने की कोशिश की और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी आदिल घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित  के कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में सीओ धौलाना अनीता चौहान ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पीपलेड़ा से भूडगढ़ी मार्ग पर सामना होने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिस पर की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बरामद तमंचा व कारतूस अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article