ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा,कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Must read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ने एक युवक की जान ले ली। अमीचंद इंटर कॉलेज के पास हुए इस सड़क हादसे ने एक परिवार से उसका इकलौता सहारा छीन लिया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के जनपद पूर्णिया निवासी श्रवण कुमार अपने परिजनों के साथ ग्रेटर नोएडा में झुग्गी बस्ती में रह रहा था। 24 नवंबर को वह अपने दोस्त की पैशन प्रो बाइक से कासना की ओर जा रहा था। जैसे ही श्रवण की बाइक अमीचंद इंटर कॉलेज के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और श्रवण कुमार सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता मनोज बहरदार ने कंटेनर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर उनके बेटे की मौत का कारण बनने का आरोप लगाते हुए कासना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि फरार चालक और कंटेनर की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article