कूलर फैक्ट्री में भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Must read

ग्रेटर नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र में सोमवार को बिसाहड़ा रोड स्थित कूलर निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई थीं। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article